संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर निशेष कुमार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में इस बार पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों की गूगल फार्म की सहायता से परीक्षा ली जाएगी। जनपद में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 20 मई से 25 मई के बीच प्रस्तावित है। इसी प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों की आधे घंटे की परीक्षा होगी। प्रश्न-पत्र 20 अंकों का होगा। इसमें कुल 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। यदि किसी कार्मिक के 14 से कम अंक होंगे तो उसे अगले दिन उसी कक्ष में प्रशिक्षण में पुनः प्रतिभाग कर पुनः परीक्षा देनी होगी। पुनः अनुत्तीर्ण होने पर जिलाधिकारी की तरफ से दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद