फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईवीएम और वीवीपैट से माॅक पोल की बारीकियां बताईं

Tue, 30 Apr 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार.........
विज्ञापन

मतदान शुरू से लेकर समाप्ति तक की प्रक्रिया से रूबरू हुए पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम

प्रशिक्षण के पहले दिन 46 पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी रहे अनुपस्थित
विभागाध्यक्ष को निर्देश, शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं नहीं तो दर्ज होगी प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोक सभा चुनाव के सफल संपादन के लिए सोमवार से पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह दो पालियों में चला। शहर के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय टाउन हाॅल एवं शिशु मान्टेसरी स्कूल टाउन हाॅल के 18 कक्षों में कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रत्येक कक्ष में 2-2 मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट से माॅक पोल की बारीकियों से अवगत कराया गया।
प्रथम पाली के प्रशिक्षण में कुल 600 कार्मिकों को प्रतिभाग करना था। इसमें 588 कार्मिकों प्रशिक्षण प्राप्त किया गया, जबकि 12 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली के प्रशिक्षण में कुल 600 कार्मिकों को प्रतिभाग करना था। इसमें 566 कार्मिक शामिल हुए, जबकि 34 अनुपस्थित। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 46 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने अनुपस्थित कार्मिकों के विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग के कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। अन्यथा संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध 1951 की धारा-134 के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी जाएगी। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने बताया कि समस्त उपस्थित पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी प्रथम को लोक सभा चुनाव के संबंध में मतदान प्रारम्भ से मतदान समाप्त होने तक की प्रक्रिया से प्रशिक्षित किया गया। मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली, विभिन्न सांविधिक तथा असांविधिक प्रपत्रों को भरने का तरीके के बारे में प्रशिक्षित किया गया। पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट से माॅक पोल की बारीकियों से भी अवगत कराया गया।
इस दौरान सीआरओ जेआर चौधरी, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक शशांक शेखर द्विवेदी, निशेष कुमार गुप्ता व राधा कृष्ण शाही उपस्थित थे।

पीठासीन अधिकारी की मतदान की जानकारी चुनाव प्रक्रिया की सबसे जरूरी कड़ी
देवरिया। जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज और सिटी मोंटेसरी स्कूल टाउन हॉल परिसर देवरिया में दो पालियों में समस्त पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इसकी प्रथम पाली में कोड संख्या 1 से 600 तक के मतदान कार्मिक तथा द्वितीय पाली में कोड संख्या 601 से 1200 तक के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर्स ने आगामी लोकसभा चुनाव संबंधी आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, एमपीएस एप के बारे में अवगत कराया और पीठासीन अधिकारी की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि सभी मतदान कार्मिक समस्त तकनीकी और सैद्धांतिक चुनाव प्रक्रियाओं को भलीभांति समझ लें। साथ ही अवगत कराया कि पीठासीन अधिकारी की मतदान की जानकारी चुनाव प्रक्रिया की सबसे जरूरी कड़ी है।
विज्ञापन


मतदान कार्मिकों को विस्तार से एमपीएस एप और उसके संचालन की समस्त प्रक्रियाओं के बारे में बताया। साथ ही मजिस्ट्रेट के कार्यों के बारे विस्तार से बताया। चुनाव प्रक्रिया के संपादन के बाद लिफाफों/ईवीएम एवं अन्य दस्तावेजों को जमा करने संबंधी जानकारी दी गई। ईवीएम( वीवी पैट, सीयू और बीयू) के कनेक्शन, सीलिंग और उसके कार्य प्रणाली के बारे में बताया गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान आने वाली सामान्य विभिन्न एरर्स और उसके समाधान के बारे में भी बताया गया। साथ प्रशिक्षण सत्र मतदान कार्मिकों ने ईवीएम सेट्स से कनेक्शन सीलिंग और बैटरी के संयोजन/वियोजन की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें