फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी ने निकाली गांवों में पदयात्रा

Mon, 12 Feb 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। क्षेत्र के श्रीरामपुर थाना अंतर्गत गांवों में रविवार को राजस्व कर्मचारियों की ओर से पीड़ितों के शोषण व उनसे धन उगाही, राजस्व मामले को लंबित किए जाने आदि के विरुद्ध पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश सिंह अमेठिया ने किया।

पदयात्रा प्रतापपुर से आरंभ होकर रामपुर बाजार होते हुए फुलवरिया तक गई। उन्होंने बताया कि गांव में अनेक ऐसे लोग हैं, जो अपनी समस्याओं को लेकर तहसील से थाने तक के चक्कर लगा रहे हैं। जिम्मेदार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन से संयुक्त टीम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण करने तथा समस्याओं के समाधान की मांग शासन प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदयात्रा में राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप गोश्वामी, विक्रम खरवार, सुबाष यादव, सुनील गौड़, सुनील शास्त्री, सुनील ठाकुर, यशवंत सिंह, राजन तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें