फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बनेगी पिंडी-भागलपुर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव धर्मार्थ से मिले सांसद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भागलपुर से पिंडी सड़क जर्जर हो गई है। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने नए सिरे से एक नई पहल शुरू की है। प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य मुकेश मेश्राम से मुलाकात कर इस सड़क को धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली योजना के तहत बनवाने की मांग की है। भागलपुर, जिरासो, मुरासो, धकपुरा, रेवली, धंधवार, मठिया, अजना, धमौली, जमसड़ा और पिंडी सहित आस-पास के गांवों के लिए खुशी की खबर है।
विज्ञापन

मुकेश मेश्राम पूर्व में देवरिया के सीडीओ रह चुके हैं। उनका देवरिया जिले से पुराना नाता रहा है। सांसद ने प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य को दिए पत्र में कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर के पिंडी से भागलपुर पीडब्ल्यूडी मार्ग जो पिछले पांच सालों से जर्जर हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसपर चलना दूभर हो गया है। पौराणिक स्थल पिंडी महर्षि उमापति त्रिपाठी की जन्म स्थली है। पिंडी से भागलपुर मार्ग महर्षि देवरहा बाबा की तपो स्थली केे भागलपुर-मईल को जोड़ती है। साथ ही भागलपुर के सरयू नदी के तट पर अत्येष्टि स्थल है, जहां पर क्षेत्र के लोगों का दाह संस्कार होता है। देवरहवा बाबा तपो स्थली पर जाने के लिए एक मात्र यही रास्ता है। सड़क मार्ग ठीक न होने के कारण यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम जन मानस को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पौराणिक स्थल महर्षि उमापति त्रिपाठी की जन्मस्थली पिंडी से भागलपुर महर्षि देवरहवा बाबा की तपोस्थली को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूती कराने की बात कही है, जिससे श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस को आवागमन में सुविधा हो सके। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिंडी के महर्षि उमापति त्रिपाठी और ब्रह्मषि देवरहा बाबा की पुण्य स्थली के बीच यह सड़क धर्मार्थ कार्य और पर्यटन विभाग के माध्यम से बन जाती है तो यह भी एक धर्मार्थ कार्य ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें