फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, चालक समेत 12 महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गणेश चतुर्थी पर मंगलवार सुबह स्नान करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप देवरिया-कसया मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे चालक समेत 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को टेंपो और एंबुलेंस से सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सात लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव निवासी मंजू देवी (50) पत्नी रामाश्रय, मंजू (55) पत्नी राजेंद्र, फूला देवी (55) पत्नी गुलाब, सोनमती देवी (50) पत्नी सुरेश, मंजू देवी (45) पत्नी राजकुमार, निर्मला देवी (46) पत्नी प्रभु, विद्यावती देवी (55) पत्नी नत्थू, रासमुनि देवी (50) पत्नी महेंद्र, तपीया देवी (60) पत्नी श्रीकिशुन, सुशीला देवी (55) पत्नी प्रेम, चालक उपेंद्र (25) पुत्र रामाश्रय, मंगनी (55) पत्नी गमबू गांव के पिकअप में बैठकर गणेश चतुर्थी पर स्नान करने के लिए थाना क्षेत्र के सोन्हुला रामनगर स्थित छोटी गंडक नदी के उत्तर वाहिनी घाट पर जा रहे थे। पिकअप कसया-देवरिया मार्ग पर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौका टोला के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, जिससे वाहन में बैठे सभी लोग घायल हो गए।
उनकी चीख-पुकार सुनकर के आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को टेंपो व एंबुलेंस से तरकुलवा सीएचसी पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देखकर चालक उपेंद्र, मंजू देवी पत्नी रामाश्रय, मंजू पत्नी राजेंद्र, निर्मला, तपीया, मंगनी, को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि अन्य का उपचार सीएचसी पर हुआ। उधर घटना की सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन उर्फ मंटू कुशवाहा समेत ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तब तक सभी घायल अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें