फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाली का पानी बहाने पर मारपीट

Sat, 17 Oct 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। बनरहा मोहल्ले में नाली का पानी बहाने पर हुए विवाद में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। राम आशीष प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने राजन प्रसाद, रामबेलास प्रसाद, बबलू प्रसाद और कबूतरी देवी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, सात अक्तूबर को दोपहर आरोपियों ने दरवाजे पर चढ़कर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सीओ सलेमपुर गौरव कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें