फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीजी कॉलेज मठलार की छात्रा क्रिकेट खेलने जाएगी उड़ीसा

Sat, 20 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। स्वामी देवानंद महाविद्यालय मठलार में बीए की छात्रा का चयन पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। काॅलेज के प्राचार्य प्रो. ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की छात्रा अराध्या निगम मिल्की पुत्री द्वारिका प्रसाद का चयन पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। यह टीम अपना मैच खेलने 30 दिसंबर को गोरखपुर से कटक (उड़ीसा) के लिए रवाना होगी। उन्होंने यह भी बताया कि निगम मूल रूप से बरहज क्षेत्र की भड़सरा की निवासी हैं, खेलों के प्रति उनकी रुचि बचपन से रही है। इन दिनों वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें