फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेट्रोल पंप का सेल्समैन एक लाख पच्चीस हजार रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनेजर दर्ज कराया केस, पुलिस में जुटी
विज्ञापन


सलेमपुर। भटनी के घांटी बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप का सेल्समैन एक लाख पच्चीस हजार लेकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सेल्समैन पर केस दर्ज की है, साथ ही मामले की जांच में जुटी है। भटनी के घांटी बाजार स्थित शशिकला केएसके इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर तैनात मैनेजर बलवंत कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि ऑयल और उधारी के करीब एक लाख पच्चीस हजार रुपये सेल्समैन सुधांशु राय को जमा करने को दिया गया था, जिसे आरोपी ने जमा नही किया। पूछने पर पहले तो आना-कानी किया फिर आरोपी अचानक गायब हो गया। पेट्रोल पंप मैनेजर तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सेल्समैन सुधांशु राय निवासी सिकंदरपुर, बलिया पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें