फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी: दूसरे दिन एक मुन्ना भाई पकड़ा गया, 6946 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज से पीईटी परीक्षा देकर बाहर आते परिक्षा​र्थि।संवाद
विज्ञापन
- करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर में दूसरी पाली में परीक्षार्थी की जगह दूसरा व्यक्ति परीक्षा देते मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में लगातार दूसरे दिन जनपद में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। बैतालपुर स्थित करमचंद थापर इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में फेश स्कैनर प्रक्रिया के दौरान इसका खुलासा हुआ। केंद्राध्यक्ष की तहरीर पर गौरीबाजार थाने में दूसरे व्यक्ति समेत परीक्षार्थी के खिलाफ देर शाम तक केस दर्ज कराया गया। उधर रविवार को दोनो पालियों को मिलाकर 6946 परीक्षार्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी।
पीईटी को लेकर लगातार दूसरे दिन जनपद में खूब हलचल रही। कुल 24 केंद्रों पहली पाली में पंजीकृत 10872 परीक्षार्थियों में 7396 उपस्थित एवं 3476 अनुपस्थित रहे। यह पाली जनपद स्तर पर सकुशल पूरी हुई। दोनो पाली में भी 10872 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 7402 उपस्थित एवं 3470 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में बैतालपुर के करमचंद थापर इंटर कॉलेज में केंद्राध्यक्ष गोविंद मणि त्रिपाठी ने आधार सत्यापन एवं फेश स्कैनर प्रक्रिया में निर्धारित परीक्षार्थी रवि कपूर निवासी मधुबनी बिहार की जगह पर दुर्गेश झा निवासी खैरा थाना जयनगर, जिला मधुबनी, बिहार को परीक्षा देते हुए पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर के आधार पर देर शाम को गौरीबाजार थाने में दोनो पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चली। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि केंद्राध्यक्ष की तहरीर पर परीक्षार्थी रवि कपूर एवं साल्वर दुर्गेश झा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।
विज्ञापन


-
स्पीकअप
-
समय की कमी हुई महसूस
ग्राफ एवं गणित के सवाल काफी उलझाऊ ढंग से पूछे गए थे। कई समझ में ही नहीं आए। समय भी कम लगा। कुछ और समय रहता तो सभी प्रश्न हल करने का प्रयास किया जाता।
....अभिषेक, मऊ

-
पिछली बार से पेपर आया था ठीक
दूसरी बार यह परीक्षा दे रहे हैं। गणित के सवाल हल करने में समय लगा। हालांकि पेपर पिछली बार से ठीक आया था। सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश रही।
....रोशनी शर्मा, मऊ


स्पेशल बसों से भेजे गए परीक्षार्थी
देवरिया। पीईटी के लिए परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष प्रबंध किए थे। प्रथम पाली की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के लिए बड़ी बसों को क्रम से खड़ा रखा गया था। जैसे-जैसे परीक्षार्थी डिपो में आए, रोडवेज कर्मियों ने पूछ-पूछकर उन्हें बसों में बिठाया और उन्हें रवाना किया। डिपो के बाहर यातायात पुलिसकर्मी भी परीक्षार्थियों से भरी बसों को पहले भेजने की तैयारी में दिखे। ऐसे में परीक्षार्थियों को गंतव्य तक जाने में सहूलियत हुई। रविवार होने के चलते प्रमुख मार्गों पर परीक्षार्थियों के अलावा अन्य लोगों के कम दिखने से शनिवार की तरह जाम की स्थिति कम रही।
-
एक से दो लाख ले रहे साल्वर, गिरोह के बिहार से जुड़े हैं तार
देवरिया। पीईटी परीक्षा में भी साल्व गिरोह सक्रिय हो गया है। प्रथम दिन की परीक्षा में जिले में चार मुन्ना भाई पकड़े गए, जो दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि साल्वर गिरोह इस परीक्षा में पास कराने के लिए मोटी रकम लेता है। इस गिरोह के तार बिहार से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में जानकारी मिली है कि यह साल्वर अभ्यर्थियों से गिरोह के जरिए सौदा करते हैं। एक से दो लाख रुपये में यह दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंच जाते हैं। शनिवार को पकड़े गए साल्वरों ने पुलिस को बताया कि पटना का एक गिरोह सक्रिय है, जिसकी विभिन्न कोचिंग सेंटरों पर नजर रहती है। यहां के मेधावी छात्रों से संपर्क बनाकर दूसरे की जगह परीक्षा दिलाने का काम करता है। पकड़े गए चारों साल्वरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें