फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्रपुर मोड़ से गोरखपुर ओवरब्रिज तक लगे जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
बस स्टेशन के द​क्षिणी गेट पर लगा जाम।
विज्ञापन
देवरिया। सिविल लाइंस के अलावा प्रमुख सड़कों पर पूरे दिन राहगीर जाम से जूझते रहे। सिविल लाइंस पर रुद्रपुर मोड़ से गोरखपुर ओवरब्रिज तक जाम लगा रहा। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल था। इसका प्रमुख कारण गलत दिशा से बाइकों का दौड़ना और सड़क पर चारपहिया गाड़ियों का खड़ा करना है। इस पर यातायात पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे के बाद शहर की सड़कों पर जाम लग गया। सिविल लाइंस चौराहों पर हर 10 मिनट पर जाम लग रहा था। कचहरी चौराहा से लेकर जिला पंचायत गेट तक सड़क किनारे कई लोग अपना चार पहिया वाहन खड़ा कर दुकानों पर खरीदारी कर रहे थे। वहीं, कई बाइक सवार गलत दिशा में चलते दिखे। एसपी के कार्यालय के सामने, बस स्टैंड गेट, भटवलिया चौराहा, सुभाष चौक, कोआपरेटिव चौराहा पर भी काफी देर तक जाम रहा। इसके अलावा मालवीय रोड, भीखमपुर रोड, कोतवाली रोड, मोतीलाल रोड, रामलीला मैदान, राघव नगर, हनुमान मंदिर पर भी वाहन रेंगते रहे। इन जगहों पर यातायात सिपाही और होमगार्ड मौजूद रहे,लेकिन जाम के आगे यह भी परेशान दिखे। सिविल लाइंस को छोड़ शहर की अन्य सड़कों पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम लगा। टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि शादी विवाह के लिए खरीदारी करने आने वालों की वजह से आज भीड़ अधिक थी। इसके चलते जाम लगा था। बावजूद हर चौक और कट पर होमगार्ड मुस्तैद रहे। सड़क पर गाड़ी खड़ा करने वालों का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें