फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कटौती से त्रस्त उपभोक्ताओं ने जेई को घेरा

Mon, 20 May 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भुजौली कालाेनी में बिजली कटौती के विरोध में जेई को घेर कर अपनी बात रखते मुहल्ले के लोग।संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार..........
विज्ञापन

चार दिन से कभी लो वोल्टेज तो कभी बिजली कटौती से परेशान है उपभोक्ता
उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठ रही है करीब एक लाख से अधिक की आबादी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उमस भरी गर्मी में बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई है। शहरवासी बिजली कटौती से त्रस्त हैं। भुजौली कॉलोनी में लगे ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी खराबी आ जाने के चलते लोग गर्मी से बिलबिला उठे। शुक्रवार से उपजी बिजली की समस्या रविवार की देर शाम तक बनी रही। लोग गर्मी से परेशान हो गए। रविवार को बिजली की समस्या की जांच को पहुंचे जेई भुजौली कॉलोनी में घेराव कर बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। जेई ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही समस्या से निजात दिला दी जाएगी।
शहर के रामलीला मैदान स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से भुजौली कॉलोनी मोहल्ले की बिजली आपूर्ति होती है। लोगों की मानें तो शुक्रवार की रात भुजौली कॉलोनी में पानी टंकी के पास ट्रांसफाॅर्मर के समीप विद्युत पोल पर लगा बंच कंडक्टर जल गया। इसके बाद आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार की दोपहर में बिजली आई फिर चली गई। रविवार को भी कुछ यही स्थिति रही। बार-बार बिजली कटौती से आजिज आकर लोगों सूचना पर पहुंचे जेई को लोगों ने घेर कर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

इसी तरह सीसी रोड, देवरिया खास, चटनी खास, लंगड़ी देवरिया सहित कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति लचर है। दिनभर बिजली कटौती हो रही है। लो वोल्टेज से भी लोग परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ चंद्रभूषण ने कहा कि फाॅल्ट ट्रांसफाॅर्मर में लोड के चलते समस्या बढ़ी है। जिसे कर्मचारियों को लगाकर ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें