देवरिया। आपदा से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की गई है। जिले के चार ब्लॉकों के 50 गांवों के लोगों को आपदा से बचाव तथा कम से कम नुकसान हो, इसके गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए ट्रेनर तैनात किए गए हैं। माह के अंत तक चयनित गांवाें में कार्यक्रम चलाया जाना है।
टाइम सेंटर फार लर्निंग लखनऊ की जिला समन्वयक के देखरेख में चयनित ट्रेनर गांवों में जाकर प्रधान, सचिव, लेखपाल और ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ बचाव के लिए प्रशिक्षित करेंगे। आपदा से बचाव के लिए विकास खंड रुद्रपुर क्षेत्र के 13, बरहज ब्लॉक के 16, भागलपुर ब्लाॅक के 13 तथा लार ब्लाॅक के आठ गांवों का चयन प्रथम चरण के लिए हुआ है।
आपदा जोखिम न्यूनीकरण को लेकर समुदाय के लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए कार्यक्रम तैयार कर लिए गए हैं। प्रथम चरण में चार ब्लाॅक के 50 गांवों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। जल्द ही जिले के सभी गांव में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।