फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी संगत पीठ आश्रम पर लोगों ने उठाया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद

Tue, 31 Oct 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। पटेल नगर स्थित पुरानी संगत पीठ उदासीन आश्रम से गुरु पर्व पर जुलूस निकाला गया। जबकि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका लोगों ने देर शाम तक लुत्फ उठाया। आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महंथ परमेश्वरदास के नेतृत्व में श्रीचंद जी महाराज सहित अन्य गुरुओं के चित्र पर पूजा-अर्चन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने भी पर्व में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। वहीं कलाकारों की ओर से राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती के नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें लोगों ने देर शाम तक आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, सदानंद यादव सहयोगियों के साथ जमे रहे। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, ब्लॉक प्रमुख छट्ठू यादव, पप्पू जायसवाल, नीरज शाही, अमरेंद्र गुप्त, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें