फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों की प्रस्तुति पर झूम उठे लोग

Sat, 20 May 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उदय अकादमी के वार्षिकोत्सव में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

छात्राओं ने की भगवान गणेश की अराधना
एमएलसी धमेंद्र सिंह के हाथों पुरस्कृत हुए मेधावी छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। उदय अकादमी में शुक्रवार की शाम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में नृत्य, गीत, नाटक प्रहसन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर अपने पाल्यों की प्रतिभा को देखने के लिए अभिभावकों से पंडाल भर गया। नन्हे मुन्नो की प्रस्तुति पर पूरा पंडाल तालियों की गढ़गड़ाहट से गूंजने लगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी डॉ धमेंद्र सिंह और विधायक जयप्रकाश निषाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एमएलसी ने अकादमी के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। छात्रा नव्या के नेतृत्व में छात्राओं की टीम ने देवा जय गणेशा की धुन पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को विभोर कर दिया। टिम टिम तारों गीत पर छोटे बच्चों की प्रस्तुति देखने लायक थी। हम है इंडिया वाले की देश भक्ति गीत पर थिरक कर नंदिनी, माधुरी और कंचन ने माहौल में देशभक्ति का भाव भर दिया। अन्नया, रिया और गरिमा की टीम ने नृत्य के माध्यम से आधुनिक भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों दहेज प्रथा, नशा खोरी आदि पर नाटक प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ धमेंद्र सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी पर देश का भविष्य टिका है। शिक्षा के साथ संस्कार जुड़ा होना चाहिए। ताकि देश की संस्कृति बची रहें। एक संस्कारवान छात्र ही देशभक्त नागरिक बनता है। देश का उत्थान देश की शिक्षा पर टिका है। इस अवसर पर नव निर्वाचित चेयरमैन के प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम, भाजपा नेता संजय सिंह, दिलीप जायसवाल और प्रबंधक डीएन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें