फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हर तरफ गूंजा हैप्पी न्यू ईयर, युवाओं ने मनाया जश्न

विज्ञापन
नववर्ष के लिए जल कल रोड पर सजी फूल की दुकाने। संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
हर तरफ गूंजा हैप्पी न्यू ईयर, युवाओं ने मनाया जश्न
विज्ञापन

मंदिरों, पार्कों, होटल-रेस्तरां में नए साल के जश्न का दिखने लगा माहौल
31 दिसंबर को पूरे दिन युवाओं ने की नए वर्ष का स्वागत करने की तैयारी
कुशीनगर और गोरखपुर जाने के लिए वाहनों की कर ली गई एक दिन पहले बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नए साल का जोरदार ढंग से स्वागत करने की तैयारियां शनिवार को जिले भर में चलती रहीं। पहला दिन कहां मनेगा और जश्न कैैसे मनेगा अधिकतर युवाओं इसकी योजना बनाने में जुटे रहे। शहरवासियों ने कुशीनगर, गोरखपुर जाने के लिए भी वाहनों की बुकिंग की है। जिनके अपने वाहन हैं, वह इसकी साफ-सफाई व सजावट में लगे रहे।
वर्ष 2023 के पहले दिन का अपने ही अंदाज में आनंद उठाने एवं इसे जश्न से भरपूर ढंग से मनाने के लिए सबसे ज्यादा युवा ही उत्साहित दिखे। शहर के सोमनाथ मंदिर, कचहरी रोड पर स्थित शिवालय, देवरही मंदिर, श्याम मंदिर, बालाजी मंदिर में भी विशेष पूजन अर्चन एवं दर्शनार्थियों को पहले दिन पूजा करने में कोई दिक्कत न आए, इसका ध्यान रखा गया। होटल व रेस्तरा वाले भी अपने यहां इस मनाने के लिए लोगों को विभिन्न ऑफर दे रहे हैं। सिविल लाइंस स्थित एक होटल के दावते खास रेस्टारेंट में एडवांस में बुकिंग भी की जा चुकी है। नए साल के मौके पर विशेष रूप से वेज व नानवेज पैकेज अनलिमिटेड खाने के आफर के साथ क्रमश: 650 व 799 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही एक जनवरी की शाम को म्यूजिकल नाइट में देर रात तक रिमिक्स गीतों के बीच जोड़े थिरकने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से न्यू कॉलोनी स्थित पार्क में पहले दिन लोगों की अधिक संख्या में आने को देखते हुए इसकी विशेष रुप से साफ-सफाई कराई गई। यहां बनाया गया सेल्फी प्वाइंट सभी को अपनी ओर से आकर्षित कर रहा है। जलकल रोड पर स्थित फूलमंडी में भी अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को भीड़ अधिक रही। फूल विक्रेता जेपी सैनी ने बताया कि नए साल व इसकी पूर्व संध्या पर मांग को देखते हुए कोलकाता, वाराणसी, लखनऊ से रंग बिरंगे फूल मंगाए गए हैं। गुलाब युवाओं को खूब भा रहा है।
स्पीकअप
सबसे पहले मंदिर जाएंगे, वहां नारियल चढ़ाकर सबके लिए प्रार्थना करेंगे। इस मौके पर दोस्तों के साथ केक भी काटा जाएगा तथा एक पौधा भी लगाएंगे। साथ ही छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करेंगे।
-ज्योति शाही, अधिवक्ता
सुबह में पूजा-पाठ करने के बाद दोपहर में शहर के चीनी मिल ग्राउंड के सामने स्थित एक कोचिंग सेंटर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया जाएगा। इसके बाद किसी रेस्तरां में फुल्की सहित अन्य मनपसंद व्यंजनों का आनंद लिया जाएगा।
-मंशा जैन, शिक्षिका
सुबह की शुरुआत ईश्वर की आराधना से होगी। इसके बाद बच्चों संग कहीं पिकनिक पर जाएंगे। फिर किसी रेस्तरां में उनकी पसंद का खाना भी खाया जाएगा।
-दीनदयाल बर्नवाल, व्यापारी
पूजा-पाठ के बाद सपरिवार देवरहा बाबा के आश्रम जाएंगे। वहां पर्यावरण को बचाने लिए हो रहे कार्यों को देखेंगे। मठ की व्यवस्था कैसे सुचारु रूप से चले, कैसे सहयोग हो, इसके बारे में वहां के जिम्मेदारों से चर्चा की जाएगी।
-सतीश जायसवाल, अधिवक्ता
हुड़दंग मचाने पर वालों पर होगी सख्ती
रुद्रपुर। नए साल पर नशे में हुड़दंग मचाने से पुलिस सख्ती से निपटेगी। प्रशासन ने पर्यटकों स्थलों पर पहुंचने वालों पर सैलानियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जश्न मनाने के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
नगर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, बथुआ रीवर फ्रंट, सहनकोट परिक्षेत्र में नए साल पर उत्सव मनाने वालों की भीड़ लगती है। इस बार शनिवार को डीएम और पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि पर्यटक स्थलों पर पुलिस की ड्यूटी लगा कर सैलानियों पर नजर रखी जाए। रात में कुछ लोग नशे में जश्न मनाने को निकल जाते हैं। ऐसे में अप्रिय घटना होने की आशंका प्रबल होती है। पुलिस ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी। बाइक पर स्टंट करने वालों को रोकने के लिए चौराहों के करीब जिक-जैक ब्रेकर लगाकर पुलिस तैनात रहेगी। तय समय के अनुसार ही शराब की दुकान खुलेगी। जिले की सीमा क्षेत्रों में विशेषकर पुलिस का चेकिंग अभियान जारी रहेगा। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी ने कहा कि नववर्ष के उत्सव में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। पर्यटक स्थलों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा/देवरिया। नए साल की पूर्व संध्या पर बनकटा पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग, सोहनपुर और अकटही बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने गश्त करते हुए चारपहिया वाहनों से काली फिल्म उतरवाई। इस दौरान एसएचओ बरजोर सिंह, उपनिरीक्षक लव कुश पटेल रिद्दवन सिंह सुबास चंद्र, विजेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल विनय वर्मा कांस्टेबल शशि प्रकाश श्रवण कुमार अमित पटेल किसलय कनौजिया, कृष्णा नंद रोशन खरवार सूरज कुमार योगेंद्र यादव उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें