फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक लेकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा

Sun, 24 Dec 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी नगर के बेलपार रेलवे ढाले की घटना
विज्ञापन



भाटपाररानी। नगर के बेलपार रेलवे ढाला के पास स्थित एक दुकान से शनिवार की रात्रि नौ बजे बाइक चुराकर भाग रहे चोर को लोगों ने सीसी कैमरे के माध्यम से दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में उन्होंने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बेलपार रेलवे ढाला के पास बेलपार निवासी अवधेश चौरसिया की मोबाइल की दुकान है। रात्रि नौ बजे वे शटर बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बाहर खड़ा युवक बाइक लेकर भागने लगा। बाइक गायब देखकर उन्होंने बाहर लगे सीसी कैमरे को खंगाला। सीसीटीवी में युवक गली से मुड़कर ब्लॉक की तरफ जाते देखा गया। आसपास के लोगों ने तत्काल बाइक से उसका पीछा किया। भागने के दौरान चोर एक जगह बाइक लेकर गिर पड़ा था। अभी वह उठकर भागने की तैयारी कर ही रहा था कि लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें