देसही देवरिया। क्षेत्र में बुधवार को भी डीजल और पेट्रोल की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत शादी व बरात से जुड़े लोगों को हो रही है। अभी गैस नहीं मिलने का दंश झेल ही रहे थे कि अब डीजल और पेट्रोल ने भी रुलाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में हेतिमपुर राजमार्ग स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर दूसरे दिन भी डीजल पेट्रोल नहीं रहा। यहां देवरिया मार्ग पर स्थित पर दूसरे दिन शाम से वितरण शुरू हुआ। कमोबेश यही हाल सब जगह है। समाप्त होने के बाद खेप आने में विलंब हो के रहा है। संवाद