देसही देवरिया। बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से सोमवार को लगातार 10वें दिन भी जूझना पड़ा। कसया डिवीजन में लगे 40 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर का तेल फिल्टर होने के बाद एक दिन लगेंगे इसे चार्ज होने में। इसके बाद इससे बिजली सप्लाई शुरू होगी। तेल फिल्टर का कार्य सोमवार की देर रात तक पूरा हो जाएगा। कुशीनगर के कसया डिवीजन में जला 63 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर की जगह 40 एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर रविवार को लगाने के बाद उसमें तेल फिल्टर का कार्य शुरू हुआ। अवर अभियंता कसया डिवीजन चिंतामणि ने बताया कि फिल्टर का कार्य सोमवार की देर रात तक पूरा हो जाएगा। बुधवार को इससे बिजली आपूर्ति हाल हो जाएगी। इसके बाद उपभोक्ताओं को कटौती से राहत मिलेगी। संवाद