पिटाई के बाद दुकान के बाहर बैठा संदिग्ध युवक
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
शहर के आईटीआई के समीप एक युवक का पिटाई व पूछताछ करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चौराहे के समीप एक दुकान के पास संदिग्ध रुप से मौजूद एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों का आरोप था कि पहले युवक ने बाइक चुराने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने वह दुकान का शटर तोड़ने का प्रयत्न करने लगा।
इसी बीच उक्त दुकान के मालिक मौके पर पहुंचे और उसे लोगों के सहयोग से दबोच लिया और पिटाई कर दी। फिर कोतवाली पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस को सौंप दिया।
वायरल वीडियों के आधार पर आईटीआई के समीप दुकान के सामने एक युवक काफी देर खड़ा था। वह कभी दुकान के बाहर मौजूद बाइक पर बैठ रहा था तो कभी शटर के पास आकर खड़ा हो रहा था। यह सब नजारा कुछ लोगों की शातिर निगाहे देख रही थी। युवक ने पहले बाइक का लॉक खोलने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाया।
इसके बाद उसने लॉक को जबरन तोड़ने का प्रयत्न किया, इसमें जब सफल नहीं हुआ तो दुकान के शटर का ताला भी तोड़ने का प्रयत्न किया। दुकान के शटर का ताला तोड़ता देख कुछ लोग दुकान की तरफ बढ़े ही थे, तब तक अंदर से शटर खुला और दुकान मालिक बाहर निकले। यह देख उक्त युवक भागने का प्रयास किया।
भागने के प्रयास में दुकान के सामने बाहर खड़ी बाइक बाइक गिर गई। इसी बीच उसकी हरकत को बाहर से देख रहे लोगों दबोच लिया। उसकी पिटाई करते हुए पूछताछ की तो उसने भटनी थाना क्षेत्र के कुकुरघाटी के भगवानपुर निवासी अजित कुमार पुत्र उपेंद्र बताया। युवक ने कहा कि वह अपनी बुआ के घर आया था।
लोगों ने बुआ के घर के संदर्भ में जानकारी लेनी चाही तो उसने कुछ जानकारी नहीं दी। इसके बाद लोगों ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उक्त युवक को लेकर कोतवाली चली गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।