बरहज के बारीपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बजरंग बली के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित करते
बरहज। गड़ेर के बारीपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को पवन पुत्र का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम हुए। हनुमान जयंती पर मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास के नेतृत्व में अखंड राम संकीर्तन, सुंदरकांड, बजरंग बाण, विष्णु सहस्रनाम और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान नरेंद्र मिश्र पप्पू, ब्लॉक प्रमुख छठ्ठू यादव, मनोज कुमार, अक्षयबर कुशवाहा, रामानुज पांडेय, सत्यप्रकाश मणि, चंद्रभूषण शाही आदि मौजूद रहे। संवाद