फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: क्लीनिक संचालक पर लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप कोतवाली में दी तहरीर

Tue, 13 Feb 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के परमार्थी पोखरा के पास स्थित एक क्लीनिक संचालक व कर्मचारियों पर एक युवक ने मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। सोमवार की शाम को घायल युवक ने संचालक व उसके कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है।


खुखुंदू थाना क्षेत्र के दोघड़ा गांव के हृदयानंद दूबे की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। वह सोमवार को इलाज करने के लिए शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में आए हुए थे। जहां चिकित्सक ने इलाज के लिए 3500 रुपये जमा करने की बात कही। मरीज ने पैसा जमा किया तो इलाज शुरू हो गया। इलाज के बाद मरीज शाम को घर जाने के लिए तैयार हुए तो अस्पताल के कर्मचारी इलाज का बकाया 10 हजार रुपये मांगने लगे । मरीज ने चिकित्सक द्वारा 3500 रुपये ही इलाज के लिए बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर कर्मचारी उन्हें भला-बुरा कहने लगे। मरीज ने चिकित्सक से बात करने के लिए कहा तो कर्मचारी आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच चिकित्सक मौके पर पहुंचे और उन्होंने मरीज को अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए कर्मचारियों को मरीज को मारने के लिए ललकारा। इस पर कर्मचारियों ने मरीज को घेर कर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच एक कर्मचारी ने रॉड से सिर पर प्रहार कर दिया। इससे मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल ले गए। हृदयानंद दूबे खून से लथपथ सदर कोतवाली पहुंचे, जहां चिकित्सा और अस्पताल के विरुद्ध प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

12जेएनडी15: नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें