गौरीबाजार। थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे पर बस चालक की लापरवाही से बस पर चढ़ रहे एक यात्री के दोनों पैर का पंजा कुचल गया। सीएचसी गौरीबाजार पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। वहीं चालक भागने में कामयाब रहा। क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग टोला नौगांवा निवासी अशोक मिश्र (48) पुत्र छेदी शुक्रवार को देवरिया जाने के लिए गौरीबाजार रामपुर चौराहे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। बस आते ही वह उस पर चढ़ना चाहे तभी बस चालक चालू कर लेकर जाने लगा। जिससे उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। बस का हत्था पकड़े हुए थे। करीब 10 मीटर तक उन्हें बस चालक घसीटते हुए लेकर चला गया। यह देख स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर बस रुकवाया। तब तक उनका दोनों पैर का पंजा बस के पिछले पहिए के नीचे आने से कुचल गया। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी ने इलाज के उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बस को कब्जे में ले लिया।