प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर शनिवार को मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को निर्धारित रवानगी स्थलों से पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं। जिला प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में तैनाती की है। मतदान सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा।देसही देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना और तरकुलवा में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद चुनाव होना है। इसके लिए इन ब्लॉकों के रवानगी स्थलों पर सुबह से ही पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी पहुंचने लगे। आरओ और एआरओ से मतपत्र, सील, मतपत्र लेेखा आदि जरूरी सामान प्राप्त किया। इसको लेकर रवानगी स्थलों पर गहमागहमी रही। मतदान कर्मचारी मतपत्रों की गिनती के साथ ही मुहर आदि लगा रहे थे। वहीं, जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव, सीडीओ कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, एसपी पंकज कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकेश्वर, एडीएम प्रशासन वीरेंद्र गुप्ता रवानगी स्थलों से मतदान कर्मचारियों के रवाना होने का जायजा ले रहे थे। वहीं, ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मचारी जुगत में लगे रहे। इस बाबत जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निष्पक्ष चुनाव कराया जाएगा। इनसेट मेंब्लॉक ग्राम पंचायतों की संख्या मतदान केंद्रों की संख्या मतदेय स्थलों की संख्या मतदातादेसही देवरिया 54 72 159 99106पथरदेवा 76 84 230 135933रामपुर कारखाना 63 82 180 112721तरकुलवा 52 64 144 88371योग 245 302 713 436131