फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिक्षा चौपाल में अभिभावकों को किया गया जागरूक

Sun, 30 Jul 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भागलपुर ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय रेवली नंबर दो के प्रांगण में शनिवार को निपुण भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे भागलपुर के खंड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा ने कायाकल्प, मध्यान्ह भोजन,सामाजिक सुरक्षा योजना, आउट ऑफ स्कूल छात्रों के नामांकन एवं पाठ्यक्रम तथा दिव्यांग छात्रों के नामांकन पर बल दिया। एआरपी संजय कुमार राव ने अभिभावकों को घर में भी दीक्षा एप तथा रीड अलॉंग एप के माध्यम से अपने पाल्य को शिक्षित करने के विषय विस्तार से बताया। एआरपी अमित कुमार शर्मा ने शासन की महत्वपूर्ण योजना निपुण भारत मिशन के तहत कार्यपुस्तिका और निपुण लक्ष्य के बारे में अभिभावकों को जागरूक किया। एआरपी पंकज कुमार शुक्ला ने विद्यालयों में छात्रों के नामांकन और ठहराव पर अपने विचार रखे। इस दौरान प्रधानाध्यापक जहीर हाशमी, संतोष कुमार, रामभवन, नूर आलम, ममता, वंदना, मोहन मुरारी, घनश्याम मिश्र, संजय, उषा, सोनी मिश्रा, बबिता गुप्ता, कन्हैया, सुशील, कपिलदेव, मालती, गणेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें