फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओमान में हृदय गति रुकने से पैना के युवक की मौत

Thu, 01 Jun 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल पूर्व गांव आए थे अखिलेश, माली हालत सुधारने के लिए गये थे कमाने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के पैना गांव निवासी और ओमान में रह रहे अखिलेश सिंह (41) पुत्र वीरेंद्र सिंह की 29 मई को दिल का दौरा पड़ने से तबीयत खराब हो गई थी। जिनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को फोन पर अखिलेश के मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

अखिलेश चार वर्ष से ओमान में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। वह एक वर्ष पूर्व गांव आए थे। अखिलेश की मौत की जानकारी होने पर मां प्रमिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि पत्नी नीतू दहाड़े मार रही थी। पुत्र लक्ष्यप्रताप लोगों को रोता देख कुछ समझ नहीं पा रहा था। दरवाजे पर आने-जाने वालों को टुकुर-टुकुर निहार रहा था। सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र सिंह के तीन पुत्र और एक पुत्री में अखिलेश दूसरे नंबर के थे। अखिलेश काफी मिलनसार थे। गांव आने पर वह सभी से मिलते-जुलते थे। जबकि साथ के लोगों को बाहर निकल कर कमाने के लिए प्रेरित करते थे। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि इस प्रकार की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें