फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बकाए छात्रवृत्ति के लिए पैरामेडिकल छात्राएं पहुंचीं विकास भवन

Thu, 23 Feb 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-दो साल से नहीं मिली छात्रवृत्ति, कॉलेज प्रशासन ने भेज दिया है ब्योरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो साल से छात्रवृत्ति नहीं आने की शिकायत लेकर बृहस्पतिवार को शहर स्थित एक पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राएं विकास भवन कार्यालय पहुंच गईं। उनका आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से सारी कार्रवाई पूरी किए जाने के बाद भी समाज कल्याण विभाग की ओर से हीलाहवाली की जा रही है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय से छात्रवृत्ति नहीं मिली तो वह इसके विरोध में सड़क पर उतरने पर मजबूर होंगी।
शहर के उमानगर स्थित डॉ. आशीष पैरामेडिकल कॉलेज में दो वर्षीय एएनएम एवं तीन वर्षीय जीएनएम कोर्स संचालित किए जाते हैं। एनएनएम फाइनल वर्ष की छात्राओं को पिछले दो साल से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। इसे लेकर आक्रोशित छात्राएं बृहस्पतिवार की दोपहर विकास भवन कार्यालय पहुंच गईं।
विज्ञापन

एएनएम द्वितीय वर्ष की अर्चना सिंह, श्वेता शाही ने बताया कि कॉलेज की ओर से सारा डाटा तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। लेकिन यहां से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। दो साल से उन्हें छात्रवृत्ति इससे उन्हें आर्थिक व मानसिक दोनों प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। कई बार वह इस संबंध में कॉलेज के साथ ही विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर चुकी हैं, हालांकि, जिम्मेदार एक दूसरे पर मामले को टाल समस्या को बढ़ाने में लगे हुए हैं।
अमृता सिंह, शोभा यादव, निक्की यादव, निशा कुशवाहा, कुलसुम खातून, रीमा राजभर, तनिषा यादव, अमीषा पांडेय आदि ने एक स्वर से कहा कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

कोट
इसमें विभाग की कोई लापरवाही नहीं है। पोर्टल पर डाटा फारवर्ड कर सीधे लखनऊ जाता है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही संबंधित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का पात्र माना जाता है। हालांकि, अभी वहां से इस सत्र में किसी का भी डाटा नहीं आया है।
-जैसवार लाल बहादुर, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें