देवरिया। लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत पर संवेदना व्यक्त करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कैंचल मार्च निकाला।
इसके पार्टी कार्यकर्ता शाम सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विजय रावत, अवनीश यादव, रामप्रीत यादव, अमित प्रधान, संगम यादव, सूरज कुमार, मनीष सिंह सैंथवार आदि मौजूद रहे।