चनुकी। लार और मईल सीमा पर स्थित पड़री गजराज के युवक की पंजाब के अंबाला में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना पर घर में चीख-पुकार मच गई। युवक की पत्नी रेनू सिंह और मां मीरा देवी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मईल थाना क्षेत्र के पड़री गजराज गांव निवासी अभिषेक सिंह (42) पुत्र हरेन्द्र सिंह पंजाब के अम्बाला में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे वह बाइक से बाजार जा रहा था कि सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। मौजूद लोग घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। भाई जैकी सिंह परिजनों को लेकर अम्बाला पहुंच गए, जहां दाह संस्कार कर दिया गया।