फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया को पराजित कर फाइनल में पहुंची पचौहां की टीम

Thu, 07 Mar 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा
विज्ञापन

फोटो समाचार
भदिला प्रीमियर लीग-3 का दूसरा सेमीफाइनल मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के भदिला दोयम गांव स्थित खेल मैदान में रात्रि कालीन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंंगलवार की रात खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में पचौहां की टीम ने पांच विकेट से देवरिया को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
देवरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 14 ओवर में देवरिया के बल्लेबाजों ने नौ विकेट खोकर 47 रन बनाए। जवाबी पारी में पचौहां के बल्लेबाजों ने 11वें ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पचौहां के सन्नी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रमोद सिंह और प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला सात मार्च को गोरखपुर और पचौहां के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अभय यादव, मानवेंद्र मणि, रुपेश तिवारी, सुधीर जायसवाल, अखिलेश सिंह, बृजेश गुप्त, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रिशू सिंह, टुन्नू सिंह, मनोज सिंह, जीतू सिंह, अमित यादव, अरुणेश शर्मा, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें