फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार सीएचसी में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 05 Dec 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने अपने विवेकाधीन कोष से इस प्लांट के लिए धनराशि स्वीकृत की है। यह कदम कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुई समस्याओं और स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। कोरोना काल में लार सीएचसी पर ऑक्सीजन के अभाव में कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। लार इलाके लोग कई वर्षों से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग कर रहे थे। सीएचसी में रोजाना औसतन 300 से 400 मरीज ओपीडी में आते हैं। गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। बताया जा रहा है कि यह ऑक्सीजन प्लांट वेल कंपनी का होगा, जिसकी अनुमानित लागत 20 लाख रुपये से अधिक है। यह 500 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता का प्लांट होगा जो एक मध्यम या बड़े अस्पताल के 50 से अधिक बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में सक्षम होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता की एक टीम ने बृहस्पतिवार को लार सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक बीबी सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है जल्द ही निविदा प्रक्रिया के माध्यम से प्लांट लगाने का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें