फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल-मंदिर के पास शराब की दुकान के प्रस्ताव पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
- रामपुर कारखाना के गुदरी वार्ड स्थित देसी शराब की दुकान चौराहे पर लाने का प्रस्ताव
विज्ञापन

- स्कूल प्रबंधक समेत कस्बावासियों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना के मुख्य चौराहा स्थित एक स्कूल और मंदिर के नजदीक शराब की दुकान खुलने जा रही है। इसको लेकर स्कूल प्रबंधक और आसपास के लोगों ने आक्रोश जताया है। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर दुकान का स्थानांतरण रद्द कराने की मांग की है।
नगर पंचायत रामपुर कारखाना के गुदरी वार्ड में शराब की दुकान संचालित है। इस वित्तीय वर्ष में दुकान को रामपुर कारखाना मेन चौराहा पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया गया है। मकान मालिक ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। जिस मकान में दुकान खोलने का प्रस्ताव किया गया है, उससे महज 20 मीटर दूरी पर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित है, जबकि लगभग 50 मीटर दूरी पर दुर्गा और हनुमान मंदिर स्थापित है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रस्तावित दुकान के रास्ते से होकर जनता इंटरमीडिएट कॉलेज में बच्चे पढ़ने जाते हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। रामपुर कारखाना के हरिओम यादव, शमशेर अली, वकील, अलाउद्दीन, हरे राम, नीलम और स्कूल प्रबंधक शौकत अली ने अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।
कस्बा वासियों का आरोप है कि घनी आबादी एवं स्कूल, मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने से महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। कस्बावासियों ने दुकान स्थानांतरण को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने चौराहे पर शांत माहौल को खराब नहीं होने देने का हवाला देते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


-

कोट
स्कूल और मंदिर के बगल में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। कस्बावासियों का शिकायती पत्र मिला है। जिलाधिकारी को दुकान का स्थानांतरण रद्द करने की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
-सतीश वर्मा, अध्यक्ष, प्रतिनिधि नगर पंचायत रामपुर कारखाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें