कई लोग रोग से हैं पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा विकास खंड के ग्राम पंचायत सोहनरिया में इन दिनों चिकनपॉक्स फैल गया है। समूचे गांव में इस बीमारी का दहशत है, मगर स्वास्थ्य विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सोहनरिया गांव में चिकनपॉक्स बीते फरवरी महीने से ही फैला है। देखते ही देखते पूरे गांव में चिकनपॉक्स फैल गया। लोगों के चिकनपॉक्स की चपेट में आने और ठीक होने का सिलसिला चलता रहा। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी ख़बर तक नहीं हुई। गांव की आशा बहुओं ने भी इसकी सूचना विभाग को नहीं दी है। आलम यह है कि वर्तमान में गांव में संतोष गुप्ता पुत्र डोमा गुप्ता, नंदिनी व आंसू पुत्री उमेश, ऋतिक व रोशनी पुत्री कमलेश, अभिषेक व आलोक पुत्र अमर, रियान पुत्र सुनील, रीमा पुत्री पप्पू गुप्ता, विराट पुत्र पप्पू गुप्ता, ज्योति पत्नी विजय शर्मा, विजय शर्मा पुत्र बैरिस्टर शर्मा सहित दर्जनों लोग चिकनपॉक्स से पीड़ित हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक गांव में न तो शिविर लगाया और न ही दवाइयों का वितरण किया है। ग्राम प्रधान उषा देवी, डाॅ. प्रमोद गुप्ता, इंद्रजीत ठाकुर, अमन राय, विनोद गौड़, जवाहर सिंह, सतीश पटेल आदि का कहना है कि चार महीने से गांव के लोग चिकनपॉक्स के प्रकोप से पीड़ित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है।
आज ही मुझे पता चला है। आशा बहुओं ने इस बारे में कोई सूचना नहीं दी है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में भेजकर कैंप कराकर पीड़ितों का इलाज कराया जाएगा। -
डाॅ. अमित कुमार, सीएचसी अधीक्षक