देवरिया। धनगड़ा गांव के पास शुक्रवार की शाम बेकाबू बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पटखौली निवासी मुकुर्ध्वज प्रसाद (55) और धनगड़ा निवासी गोविंद राजभर (37) बाजार से खरीदारी कर पैदल घर जा रहे थे। सीएचसी के डॉ. एसएन सरस्वती ने बताया कि मुकुर्ध्वज प्रसाद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल देवरिया रेफर किया गया है। संवाद