फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गीतांजलि हास्पिटल पर रजिस्ट्रेशन निरस्त का आदेश चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के सोहरौना निवासी प्रस्तूता पूनम देवी की मौत का मामले मैं गीतांजलि हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन डीएम ने निरस्त कर दिया। इसका आदेश शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पर चस्पा कर दिया। दर्ज प्राथमिकी के विवेचना कर रहे एसएसआई के बुलाने के बाद आरोपी संचालक अरविंद शर्मा सामने नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने भी अपना नोटिस चस्पा किया है। एसएसआई सुभाष श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टर को बार-बार बुलाने के बाद भी अपना बयान न देने के कारण दोबारा हॉस्पिटल पर जाकर नोटिस को चस्पा किया गया है। संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें