फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मऊ ने प्रयागराज, देवरिया ने सहारनपुर को हराया

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय ओपेन महिला आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता के दौरान गोल करने का प - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
मऊ ने प्रयागराज, देवरिया ने सहारनपुर को हराया
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपेन स्टेट आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार से प्रदेश स्तरीय ओपेन आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मुकाबले में मऊ ने प्रयागराज को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। मेजबान देवरिया टीम ने भी सहारनपुर को 4-0 से एवं लखनऊ हॉस्टल ने वाराणसी को 4-0 के अंतर से पराजित कर दो अंकों की बढ़त बनाई।
खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय एवं जिला हॉकी संघ देवरिया की देखरेख में आयोजित प्रदेश स्तरीय ओपेन महिला आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ रवींद्र कुमार ने किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि बाहर से आई सभी टीमों का देवभूमि पर स्वागत हैं। आप सभी खेल भावना के साथ अपना प्रदर्शन दिखाएं और खेल को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी राज नारायण प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह का संचालन शफीक उर रहमान ने किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, सचिव अकरम सिद्दीकी, रिंकू सिंह, अब्दुल अहद, रवि शर्मा, हॉकी के प्रशिक्षक शकील अहमद, शालिनी शर्मा, पूजा सिंह, योगेंद्र सिंह, अमित पांडेय, मनोज कुशवाहा, गिरीश सिंह, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
उद्घाटन मैच मऊ बनाम प्रयागराज के बीच खेला गया। इसमें मऊ ने 3-0 से जीत दर्ज की। मऊ की तरफ से 31वें मिनट में सोनम, 53वें मिनट में दिव्यांशी एवं 58वें मिनट में आराधना ने गोल किया। दूसरा मैच लखनऊ छात्रावास और वाराणसी के मध्य खेला गया। इसमें निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेल के दौरान लखनऊ छात्रावास ने 4-0 से शानदार जीत हासिल की। लखनऊ की तरफ से 11वें मिनट में मान्या, 19वें मिनट में शारदा चौहान, 45वें मिनट में अपराजिता सिंह एवं 59वें मिनट में वसुंधरा ने गोल किया।
विज्ञापन

तीसरा मैच देवरिया और सहारनपुर के मध्य हुआ। इसमें देवरिया ने एकतरफा मुकाबले में 4-0 से जीत हासिल की। व्यापारी नेता पुरुषोत्तम मरोदिया एवं भाजपा नेता राधेश्याम शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के दौरान देवरिया की तरफ से 14वें मिनट में वैष्णवी , 15वें एवं 22वें मिनट में शिवानी ने दो गोल तथा 25वें मिनट में लकी ने गोल कर टीम को दो अंक दिलाए। निर्णायक मंडल में जावेद, डॉ. जियाउर रहमान, रश्मि सिंह, नेहा सिंह, मनोज कुशवाहा, मुशीर अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें