फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर के तीन वार्डों में बनेगा ओपन जिम, योग के साथ होगा व्यायाम

Sat, 28 Oct 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के प्रति नगर पंचायत प्रशासन गंभीर होता दिख रहा है। योग के साथ-साथ व्यायाम के लिए अब तीन वार्डों में ओपन जिम स्थापित कराने के लिए कवायद शुरू हो गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने बहुत जल्द ओपन जिम संचालित होने की बात कही है। इसकी जानकारी पर नगर वासियों ने खुशी जाहिर की है। इसकी लागत करीब पचीस लाख रुपये बताई जा रही है। चेयरमैन ने इसके बाद अन्य वार्डों में भी बहुत जल्द ओपन जिम बनाने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के गठन के बाद नगर के सभी वार्डों में पार्क बनाने की मांग सभासदों ने उठाई थी। हालांकि, जगह के अभाव व बजट की कमी के चलते पार्क निर्माण में देरी हुई, ऐसे में नगरवासियों की सेहत को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ठोस कदम उठाने में जुट गया। बोर्ड की बैठक के बाद नगर के केवड़ा, रामपुर खुरहुरिया व नकहनी वार्ड ओपन जिम बनाने पर सहमति बनी। ओपन जिम स्थापित कराकर नगर वासियों को टहलने, योगा एवं खेल-कूद के साथ व्यायाम करने की सुविधा प्रदान करने की तैयारी हुई। प्रस्ताव पर मोहर लगने के बाद तीनों वार्डों में ओपन जिम बनाने कवायद शुरू हो गई है। चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने बताया कि नगर वासियों के स्वास्थ्य के प्रति नगर पंचायत प्रशासन गम्भीर है। इसके लिए सभी वार्डों में ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। बाद में स्थिति देख इसको पार्क का रूप दिया जाएगा। इसी क्रम में तीन वार्डों में ओपन जिम बनाने का कार्य शुरू कराया गया है। ईओ अमित सिंह ने बताया कि करीब पच्चीस लाख रुपये की लागत से तीन वार्डों में ओपन जिम स्थापित कराने की कवायद शुरू कराई गई है। जल्द ही इसका लाभ नगर वासियों को मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें