फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में कमी, चार लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण में कमी, चार लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। शनिवार को आई रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20153 हो चुकी है, जबकि 19876 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 61 है। होम आइसोलेशन में 30 लोग हैं। जिले में अब तक 216 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 में एक भी मरीज नहीं है। जबकि एक निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में 21 एक भी मरीज भर्ती नहीं है। हालांकि निजी अस्पताल आस्था में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है, जबकि निजी अस्पताल सावित्री हास्पिटल, स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सर्तकता व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें