देवरिया के बरियारपुर क्षेत्र के पड़री ढाले पर शनिवार देर रात हादसा हो गया। चार पहिया गाड़ी के टक्कर से दो बाइक सवार मौके पर गिरकर घायल हो गए। इसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हुआ, जिसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी मच गई। पड़री ढ़ाले से चार पहिया व बड़ी गाड़ियों का निकलना बंद है। स्लाइड के सहारे ट्रेन को पास कराया गया।
दरअसल, मृतक बलिस्टर सिंह कोतवाली क्षेत्र के पिपरा चंद्रभान के पिपरा खास टोले का निवासी था, जो बोरे का व्यापारी था। व्यापार के सिलसिले में महुआनी चौराहे जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। मृतक व्यवसायी बैरिस्टर सिंह की पत्नी शिवपाली देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे प्रवीण सिंह,अरविंद सिंह एवम तीन बेटियों किरण देवी,रूपा देवी विवाहित है जबकि छोटी बेटी संजना सिंह अविवाहित है।