फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बुधवार को नए साल पर मामा के घर से जश्न मना वापस लौट रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे के दौरान पास से गुजर रहा एक दूसरा युवक बचाव में भागते समय अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर निजाम निवासी कमलेश प्रसाद (25) पुत्र सुभाष बुधवार को नए साल पर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर में अपने मामा के घर जश्न मनाने गए थे। वहां से लौटते समय तरकुलवा कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसको ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें