बोलेरो बेचने का झांसा देकर एक लाख की ठगी
लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता से जालसाजों ने बोलेरो बेचने का झांसा देकर ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दे कर न्याय की गुहार लगाई है। प्रह्लाद गुप्ता को किसी ने मोबाइल फोन पर कम दाम में बोलेरो दिलाने की बात कही। उसने अपने को दूसरे प्रांत के निवासी बताया। प्रहलाद ने किसी तरह एक लाख रुपये उसके खाते में भेज दिया। दोबारा पैसे मांगने पर प्रह्लाद को शक हुआ। प्रह्लाद ने पहले बोलेरो भेजने की बात कही तो ठग ने मोबाइल फोन बंद कर दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।