रामपुर कारखाना। स्थानी थाना क्षेत्र के गौतम चक मठिया गांव की रहने वाली पार्वती देवी पत्नी उमेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है । सोमवार की रात में उनके पति अपने चाचा के घर तबीयत खराब होने पर हालचाल जानने पहुंचे थे। आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति घर पहुंचा और उनके पति उमेश के बारे में पूछा। उनके बताने पर कि वह अपने चाचा के घर गए हैं। वहां पर जाकर आधा दर्जन की संख्या में आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें पकड़ कर लात ,घुसों तथा लाठी, डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। तब तक आरोपित जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गए।