फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार और बाइक की टक्कर में एक घायल, रेफर

Fri, 25 Aug 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी कस्बे में बृहस्पतिवार की शाम बरहज-देवरिया मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें सोनाड़ी के उसरा टोला निवासी बाइक सवार अरविंद यादव पुत्र इंदल घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनाड़ी गांव के उसरा टोला निवासी अरविंद शाम को किसी कार्य से भलुअनी गए थे। वह वापस गांव जा रहे थे। इसी बीच बादीपुर ईंट-भठ्ठे के पास बरहज की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जोरदार टक्कर में बाइक सवार करीब 10 फीट ऊपर उछल कर कार पर जा गिरा। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए। किसी ने सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। घायल को इलाज के लिए भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें