फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बस व ट्रैक्टर की टक्कर में एक घायल, बड़ा हादसा टला

Sat, 06 May 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गौरी खुर्द के समीप एक प्राइवेट बस व ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर गौरी खुर्द के पास एक प्राइवेट बस व ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह नौ बजे तरबूज लदी एक ट्रैक्टर ट्राली गोरखपुर से देवरिया जा रही थी। गौरी खुर्द के पास पीछे से एक प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। बस व ट्राॅली दोनों सड़क किनारे पलट गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे एवं बचाव कार्य में जुट गए। जबकि दुर्घटना में बस सवार अजय पटेल (35) निवासी तरकुलवा घायल हो गए। गौरी बाजार के थाना प्रभारी नवीन सिंह ने कहा कि प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे टक्कर मारी है। इसमें एक व्यक्ति घायल है। तरबूज सड़क किनारे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें