संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल काॅलेज में मरीजों के लिए सौ कुर्सियां लगाई जा रहीं हैं। इससे मेडिकल कालेज की ओपीडी में अब मरीजों को फर्श पर बैठने से निजात मिलेगी।
मेडिकल कालेज की ओपीडी में प्रतिदिन ढाई से तीन हजार मरीज आते हैं। इनको डॉक्टर तक पहुंचने के लिए काफी इंंतजार करना पड़ता है। इससे बुजुर्ग व महिला मरीजों को परेशानी होती है। कुछ मरीज तो थककर फर्श पर बैठने को मजबूर हो जाते हैं। मेडिसीन व हड्डी रोग विभाग में यह दृश्य आम रहता है। इसको देखते हुए मेडिकल कालेज प्रशासन ने सौ कुर्सिर्यों की खरीद की है। इसे मेडिसीन, मनोरोग और हड्डी रोग विभाग के सामने लगाया जा रहा है। इसके अलावा एमसीएच विंग में स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की ओपीडी के सामने भी कुर्सिंया लगाई गई हैं।