फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 27 Feb 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। भागलपुर-मईल मार्ग पर सोमवार दोपहर देवसिया गांव के समीप दो बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने देवरिया रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में एक की मौत हो गई। लार थाना के मठियां गांव निवासी राम आशीष पुत्र रामचन्द्र (40) वर्ष की शादी देवासिया गांव में हुई है। सुबह वह गांव से ससुराल आये और भागलपुर किसी से मिलने चले गये। लौटते समय उनकी बाईक बरहज थाना क्षेत्र के मौना गढ़वा गांव निवासी उत्तम प्रसाद गौड़ (65) वर्ष की बाईक से टकरा गई। उत्तम गांव से भागलपुर शिव मंदिर में पूजा करने जा रहे। भागलपुर मईल मार्ग पर देवसिया गांव के दक्षिण दोनों लोगों के बाइकों की टक्कर में आशीष कुमार को सिर में गंभीर चोट लगी और उत्तम प्रसाद घायल हो गए। गांव के लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचाया। जहां दोनों की हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में आशीष की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें