सलेमपुर। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले सात बीएलओ पर कार्रवाई की जाएगी। ये बीएलओ निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र से अनुपस्थित मिले। एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी ने अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिया है। विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान 27 अक्तूबर से 3 दिसंबर तक बीएलओ की ओर से किया जाना है। नायब तहसीलदार भटनी गोपाल जी एवं पिंटू कुमार सुपरवाईजर की जांच रिपोर्ट के अनुसार आशा देवी सहायक अध्यापक, अमित कुमार सहायक अध्यापक , संदीप जायसवाल सहायक अध्यापक, मनोज कुमार चौहान, सरोज गुप्ता शिक्षा मित्र, नसीम अहमद प्रधानाध्यापक व रणजीत सहायक अध्यापक अपने बूथ पर अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश एसडीएम ने निर्देश दिया है। संवाद
अनुपस्थित मिलीं बीएलओ, नोटिस
बरहज। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में रविवार को एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने मतदान केंद्रों की जांच की। भलुअनी में बीएलओ आकांक्षा सिंह मौके से अनुपस्थित मिलीं। जिन्हें अधिकारियों ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए हिदायत दी। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार की टीम ने जांच में बीएलओ आकांक्षा सिंह अनुपस्थित मिली हैं। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संवाद