फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी के जेवर व नकदी के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरियारपुर पुलिस ने नौतन में एक व्यक्ति के घर से हुई चोरी मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक चोर को चोरी गए गहने व नगदी के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। नौतन निवासी अमरेश शाही ने सात मार्च को पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में भाभी का सोने का चैन व झुमका घर के अंदर से चोरी हो जाने की सूचना दी। सूचना के बाद बरियारपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कसया बाईपास रोड के पास से नौतन के अम्बुज शाही को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का 04 अदद चैन पीली धातू, एक अदद गोल टुकड़ा पीली धातु व 48500 रुपये नकदी बरामद कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें