फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। भागलपुर क्षेत्र के नरियांव गांव स्थित जल निगम की टंकी के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायालय भेज दिया। भागलपुर चौकी प्रभारी सद्गुरु मिश्रा को सूचना मिली कि नरियांव गांव में पानी की टंकी के पास बोरी में रखकर एक आदमी गांजा बेच रहा है। चौकी प्रभारी ने सुरक्षा कर्मियों के साथ छापा मारा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान रामस्वरूप पाल निवासी ग्राम नरियांव थाना मईल के रूप में हुई। उसके पास से पांच किलो 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें