प्रतापपुर। श्रीरामपुर पुलिस ने मंगलवार को बंकुल रोड टोला अहिबरन राय से एक बाइक पर एक प्लास्टिक के बोरी में लदे 5 पेटी अवैध देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मुन्ना यादव सुमेरी छापर थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।