भटनी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो के पूर्वी छोर से जीआरपी ने मंगलवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस को 45 शीशी देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ढाई हजार रुपये बताई जा रही है। जीआरपी ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पूछताछ में उसने रोजी-रोटी के लिए शराब की तस्करी करने की बात स्वीकारी है। जीआरपी उसके आपराधिक रिकार्ड की जांच कर रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान रोहित कुमार निवासी लहेजी मठिया, हसनपुरा जिला सिवान, बिहार के रूप में हुई है।